ISRO वैज्ञानिक रतनलाल लववंशी द्वारा प्रज्ञा सागर महाविद्यालय में उद्बोधन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान से वैज्ञानिक रतनलाल लववंशी ने प्रज्ञा सागर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष की संभावना पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। किस प्रकार भारत सरकार के उच्चतम स्तर के संगठन (इसरो) का हिस्सा बन सकते है। विद्यार्थियों कि अंतरिक्ष संबंधित जिज्ञासा वाले सभी प्रश्नों का उत्तर बहुत ही सरलता से जवाब दिया। महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। विद्यार्थियों को प्रायोगिक की बारीकियों से जानकारी दी। महाविद्यालय की संपूर्ण संसाधन युक्त प्रयोगशाला सेे कैसे रिसर्च वर्क कर आगे जाकर अनुसंधान क्षेत्र में बहुत बड़ा काम कर सकते है। इसरो वैज्ञानिक ने महाविद्यालय के इनोवेशन  सेंटर में बने उत्पादों की सराहना की और कहा इस क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डाॅ. महेश नागर एवं प्राध्यापकगण मौजूद रहे तथा सहा. प्रा. श्री  जितेन्द्र नागर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।